रिन्यूअल छूटेगा नहीं, फीस समय पर आएगी।

VeraTrack आपको बताता है कि आज किसकी फीस ड्यू है, उन्हें WhatsApp पर याद दिलाता है और हर पेमेंट का हिसाब रखता है — रजिस्टर और Excel के झंझट के बिना।

शुरू करने में कितना समय लगता है?

करीब 10 मिनट। अकाउंट बनाइए, प्लान डालिए और मेंबर एक-एक करके जोड़िए। पूरी Excel लिस्ट एक बार में लानी हो तो Data Import ऐड-ऑन लीजिए।

क्या फ्री ट्रायल के लिए कार्ड चाहिए?

नहीं। 7 दिन तक पूरा ऐप बिना किसी कार्ड के इस्तेमाल कीजिए। पसंद आए तो ही महीने या साल का प्लान लीजिए।

क्या WhatsApp पर रिमाइंडर जाते हैं?

हाँ। बिना किसी ऐड-ऑन के आप अपने फ़ोन से एक टैप में रिमाइंडर भेज सकते हैं। WhatsApp ऐड-ऑन लेने पर रिन्यूअल और फीस के रिमाइंडर और पेमेंट की रसीद अपने-आप सही दिन चली जाती हैं।

मेरा डेटा सुरक्षित है?

आपका डेटा सिर्फ़ आपके बिज़नेस का है। रोज़ बैकअप होता है, किसी को बेचा या दिया नहीं जाता, और आप कभी भी मेंबर और पेमेंट Excel में निकाल सकते हैं।

7 दिन फ्री ट्रायल शुरू करें · फ्री डेमो बुक करें · English